उत्तर प्रदेश सरकार | Government of Uttar Pradesh
English
उत्तर प्रदेश सरकार कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) जनपद झाँसी, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग
कार्यदिवस: प्रातः 10:00 से सायं 5:00 तक
📄 Form 16 डाउनलोड

सहायता

Form 16 डाउनलोड करने के चरण

  1. 1Form 16 पेज पर अपना eHRMS / मानव सम्पदा कोड भरें (वेतन पर्ची पर उपलब्ध)।
  2. 2जन्मतिथि DD/MM/YYYY प्रारूप में भरें — जैसे 15/08/1985।
  3. 3PAN नंबर भरें (10 अक्षर, जैसे ABCDE1234F)।
  4. 4चित्र में दिखाया कैप्चा कोड लिखें। पढ़ न पाएँ तो "बदलें" दबाकर नया कोड लें।
  5. 5रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाली फ़ोन कॉल उठाएँ, 6 अंकों का OTP सुनें और यहाँ भरें।
  6. 6वित्तीय वर्ष के सामने डाउनलोड बटन दबाएँ — PDF आपके फ़ोन/कंप्यूटर में सेव हो जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

"विवरण मेल नहीं खाता" आ रहा है?
  • eHRMS कोड, जन्मतिथि और PAN — तीनों कार्यालय में दर्ज रिकॉर्ड से बिल्कुल मेल खाने चाहिए।
  • PAN में O (अक्षर) और 0 (शून्य) का ध्यान रखें। PAN के पाँचवें स्थान पर आपके सरनेम का पहला अक्षर होता है।
  • जन्मतिथि वही भरें जो सेवा-पुस्तिका / मानव सम्पदा में दर्ज है।
  • फिर भी समस्या हो तो कार्यालय से संपर्क करें — संभव है आपका विवरण पोर्टल पर अपडेट करना हो।
सत्यापन हो गया पर Form 16 नहीं दिख रहा?

संबंधित वित्तीय वर्ष का Form 16 अभी कार्यालय द्वारा अपलोड नहीं किया गया है। कुछ दिन बाद पुनः देखें या कार्यालय से पूछें।

OTP नहीं आ रहा?
  • OTP फ़ोन कॉल पर सुनाया जाता है। फ़ोन पास रखें और कॉल उठाएँ।
  • कॉल छूट गई या फ़ोन व्यस्त था तो नेटवर्क/कॉल ब्लॉकिंग जाँचें, कम से कम 45 सेकंड रुकें और "OTP दोबारा भेजें" एक बार दबाएँ। सबसे नया OTP भरें; बार-बार अनुरोध से सीमा पूरी हो सकती है।
  • ऑटोमैटिक कॉल केवल कोड सुनाती है। अपना OTP, PAN या पासवर्ड किसी को न बताएँ।
  • यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो कार्यालय में नया नंबर दर्ज कराएँ।
PDF खुल नहीं रही / पासवर्ड माँग रही है?

TRACES से जारी Form 16 PDF का पासवर्ड सामान्यतः PAN (छोटे अक्षरों में) + जन्मतिथि (DDMMYYYY) होता है, जैसे abcde1234f15081985। फ़ोन में कोई PDF रीडर ऐप इंस्टॉल रखें।

क्या मेरा डेटा सुरक्षित है?

हाँ। आपका Form 16 केवल आपके eHRMS कोड, जन्मतिथि और PAN तथा मोबाइल OTP के सही मिलान पर ही खुलता है। हर डाउनलोड का रिकॉर्ड कार्यालय के पास सुरक्षित रहता है। कार्यालय कभी फ़ोन/SMS पर OTP या PAN नहीं पूछता — अपना विवरण केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट पर भरें।

📞 कार्यालय से संपर्क

कार्यालय
कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा)
जनपद झाँसी, उत्तर प्रदेश
अधिकारी
Pranjal Nagayach
वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा)
समय
कार्यदिवस: प्रातः 10:00 से सायं 5:00 तक
📝 शिकायत / सुझाव भेजें
📄 Form 16 पेज पर जाएँ